मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में नकली दवा की सूचना पर ड्रग विभाग ने की बड़ी रेड, शहरभर में मचा हड़कंप; मेडिकल स्टोरों के शटर धड़ाधड़ गिरे
मऊरानीपुर में नकली दवा की सूचना पर ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की। करीब दो घंटे चली जांच में कोई नकली दवा नहीं मिली, लेकिन कार्रवाई की खबर फैलते ही शहरभर में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल स्टोरों के शटर एहतियातन बंद हो गए।