लालगंज: कोटाघाट में आयोजित समारोह में प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने स्कूल की नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
लालगंज तहसील क्षेत्र के कोटाघाट स्थित यूओ कान्वेंट स्कूल गुरुकुलम में आयोजित समारोह में प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनुराग मिश्रा ने विधि विधान से पूजन के बाद विद्यालय की नई स्कूल बस को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार दोपहर बाद 2:00 बजे बरौधा रूट के लिए रवाना किया। इस दौरान विद्यालय की नई बैंड टीम का भी शुभारंभ किया गया।