राजपुर: राजपुर विधानसभा के 421 बूथों पर होगा मतदान, मतदान कर्मी सामानों के साथ रवाना
Rajpur, Buxar | Nov 5, 2025 राजपूर विधानसभा में 421 बूथों पर चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदान 6 नवंबर गुरुवार को सुबह 7:00 से संध्या 6:00 बजे तक होगी। मतदान के लिए विधानसभा को कुल 40 सेक्टर में बांटा गया है. इन सभी बूथो के लिए कुल महिला और पुरुष अधिकारियों को लगाया गया है. जानकारी के अनुसार राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 112 संवेदनशील और 12 अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित है।