**मिर्जागंज जलीय सूर्य मंदिर में छठ महापर्व की भव्य तैयारी**
गिरिडीह जिले के मिर्जागंज स्थित प्रसिद्ध जलीय सूर्य मंदिर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। छठ पूजा के मद्देनजर मंदिर परिसर और जलाशय के आसपास विशेष सजावट की जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
छठ महापर्व को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
**कैमरामैन के साथ, PNA NEWS INDIA, मिर्जागंज।**