**राजधनवार में छठ महापर्व की धूम, घाटों पर तैयारियां पूरी!**
गिरिडीह जिले के राजधनवार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। चार दिवसीय इस महापर्व के पहले दिन कल नहाय-खाय के साथ पूजा की शुरुआत हुई। आज दूसरे दिन व्रती पूरे विधि-विधान से खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
वहीं कल यानी रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
छठ घाटों पर आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
**कैमरामैन के साथ, PNA NEWS INDIA, राजधनवार।**
**छठी मैया की जय!**