हसनपुर: रहरा क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, भारत नर्सिंग होम पर लगाई गई सील
रहरा कस्बे में शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने अचानक सख्ती दिखाते हुए अवैध रूप से संचालित “भारत नर्सिंग होम” पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छापेमारी कर नर्सिंग होम को मौके पर ही सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को भी बंद कर सील कर दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।