हरिद्वार: नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकत करने के मामले में पथरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पथरी पुलिस ने नाबालिक लड़कियों से अश्लील हरकत करने के मामले में शनिवार को सबक सिखाते हुए अलग-अलग स्थान से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पथरी पुलिस ने दानिश और मसव्वर के खिलाफ तमाम धाराओं के अलावा पोक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया , जहां से दोनों को शनिवार को ही रौशनाबाद जेल भेज दिया गया है।