सूरजपुर: संयुक्त जिला कार्यालय से सूरजपुर स्टेडियम तक बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक...
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज संयुक्त जिला कार्यालय से स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर तक बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।इस रैली को कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें सूरजपुर विकासखंड के शिक्षक व स्टाफ साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।