सूरजपुर: ग्राम पोडी में युवक से मारपीट, पुलिस ने किया अपराध दर्ज...
ग्राम पोडी निवासी सुरेश सिंह ने सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह खेती किसानी का काम करता है 25 मार्च शाम करीब 08:00 बजे वह अपने गाँव की बस्ती में ईटा बनाने का काम करने के बाद घर वापस जा रहा था तब गाँव का रहने वाला महानंद होली खेलने को बोला तो वह रंग लगाने से मना किया तो महानंद ने मारपीट शुरू कर दी जिससे उसके बाएं आंख में चोट लगा है।