सूरजपुर: सरगुजा लोकसभा चुनाव का टिकट शशि सिंह को दिए जाने पर प्रेमनगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा विरोध
सूरजपुर जिले में सरगुजा लोकसभा चुनाव के टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिखने लगी है ।जहां प्रेम नगर विधानसभा के कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शशि सिंह को टिकट मिलने का विरोध करने लगे हैं। वहीं कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा है की टिकट वापसी नहीं होने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे।