सूरजपुर: कलेक्ट्रेट से स्टेडियम ग्राउंड तक मतदाता जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली,कलेक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सूरजपुर/28 मार्च 2024/ स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज कलेक्ट्रेट से स्टेडियम ग्राउंड तक बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री रोहित व्यास की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर ने स्टेडियम ग्राउंड के लिए रवाना किया। जिसमें सूरजपुर विकासखंड स्कूल के शिक्षक व स्टाफ साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।