टीकमगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जिले के सभी किसानों से एमपी ऑनलाइन किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषक कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे इसके लिए मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए, जिले के सभी कृषकों का एमपी ऑनलाइन किसान पोर्टल पर पंजीयन करायें।