कोईलवर: बीरमपुर CSP फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के घर की गई कुर्की
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर CSP फ्रॉड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपितों की संपत्ति कुर्क की है। जानकारी के अनुसार, चंदन नंदन सहाय, उषा देवी एवं अशोक नंदन सहाय के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। तीनों का घर आरा नवादा थाना क्षेत्र के कृष्णा मोहल्ला में बताया जा रहा है। गुरुवार की रात्रि 8:30 गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी।