धमदाहा: बी कोठी पुलिस ने सुखसेना पूर्व पंचायत के लादूगढ बहियार में भारी मात्रा में अफीम की खेती पकड़ी, दो आरोपी भी गिरफ्तार
पूर्णिया के बडहरा कोठी थाना के सुखसेना पूर्व पंचायत के लादूगढ बहियार में भारी मात्रा में अफीम की खेती पकड़ाया है। सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार , एसडीपीओ संदीप गोल्डी और बड़हरा थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकई खेत में लगा 10 कट्ठा अफीम की खेती को विनष्ट कर दिया। पुलिस ने दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।