पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में पंजाब के दो आरोपियों को चिट्टा/हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में कुल 57.01 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की गई।
पहले मामले में दिनांक 04.09.2026 को बस चैकिंग के दौरान अमित गुप्ता (42 वर्ष), निवासी दशमेश कॉलोनी, जीरकपुर, जिला मोहाली, पंजाब के कब्जे से 37.17 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर में अभियोग संख्या 227/26, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में दिनांक 05.09.2026 को बस चैकिंग के दौरान पंकज (25 वर्ष), निवासी गुमटाला, तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब के कब्जे से लगभग 20 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर में अभियोग संख्या 228/26, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बिलासपुर क्षेत्र में चिट्टा/हैरोईन की बिक्री करने के इरादे से इसे लेकर आए थे। नशे की सप्लाई के स्रोत तथा आगे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए Backward एवं Forward Linkage पर गहन जांच जारी है।
बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
#BilaspurPolice #DrugFreeBilaspur #NDPSAct #Chitta #Heroin #DrugFreeHimachal #NashaMuktHimachal
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Sep 7, 2026