पशु मंडी एवं किसान मेला समिति नम्होल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मेला मैदान नम्होल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर ने की। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले पशु मंडी एवं किसान मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9, 10 और 11 अक्टूबर 2026 को नम्होल में पशु मंडी एवं किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से सुझाव लिए गए।