मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जहां तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर रूपक कुमार और उनके साथ मौजूद चौकीदार से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर पर चाकू से ह'मला कर उन्हें घा'यल कर दिया। चौकीदार का मोबाइल छीन लिया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी योगेंद्र कुमार और सदर डीएसपी-1 अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Madhubani #Rahika #BiharNews #PoliceAttack #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #DENNewsMadhubani #LocalNews #BiharPolice
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Rahika News ] [ Police Attack ] [ SI Rupak Kumar ] [ Crime News ] [ Bihar Police ] [ Breaking News ] [ Local News ]