अशोकनगर अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय अंबेडकर मोहल्ला निवासी फूल सिंह पुत्र लटूर राम अहिरवार उम्र 45 वर्ष शुक्रवार की शाम 5:00 बजे अशोकनगर से प्यासी गांव जा रहा था इसी दौरान टोल टैक्स के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।