बाली चौकी: मंडी के पंजाई में 20 साल बाद हुआ भव्य महायज्ञ, 1500 परिवारों ने की भागीदारी
मंडी के सराज क्षेत्र के पंजाई में देव पुंडरीक ऋषि की उपस्थिति में दो दशकों बाद भव्य महायज्ञ संपन्न हुआ। विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आयोजित इस अनुष्ठान में 1500 परिवारों ने अनाज अर्पित कर आस्था जताई। महायज्ञ के बाद देवस्थलों की पवित्रता और परंपराओं के पालन पर विशेष जोर दिया गया।