टीकमगढ़: टीकमगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, एसपी ने सड़क हादसे में घायलों की मदद करने का आह्वान किया
टीकमगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड में रविवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जरूरी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि दुर्घटनाओं के बाद पहला घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।