टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मरीजों का हाल जाना, शॉल भी वितरित किए
रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से बातचीत की हाल-चाल जाना। केंद्रीय मंत्री ने जिला अस्पताल में इलाज करने पहुंचे गरीब जनों और मरीजों को ठंड से बचने के लिए गरम शॉल और कंबल वितरण किए।