इटाढ़ी: पुरुषोत्तमपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर पोल से टकराई, वाहन पर गिरा ट्रांसफार्मर
Itarhi, Buxar | Jul 13, 2026 धनसोई–बक्सर मुख्य सड़क पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप देर रात 1 तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल और ट्रांसफार्मर टूटकर सीधे स्कॉर्पियो के ऊपर गिर गए। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।