कहरा: सहरसा स्टेशन पर PM द्वारा वर्चुअल रेल प्रोजेक्ट उद्घाटन कार्यक्रम किया गया आयोजित, MP,MLA,रेलवे अधिकारी व आमजन हुए शामिल
शनिवार को सहरसा स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रेल प्रोजेक्ट उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आज सहरसा जोगबनी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरीझंडी दिखा रवाना किया।मौके पर सांसद दिनेशचंद्र यादव,विधायक डा.आलोक रंजन सहित वरीय रेल अधिकारी सहित आम लोग शामिल रहे।