कहरा: लालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक शख्स जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
डेहरार ओपी थाना के लालपुर गांव वार्ड 6 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच हुए बकझक में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम रामकांत यादव जो कि डेहरार ओपी थाना के लालपुर गांव वार्ड 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।