आबू रोड: आबूरोड में अमनो-चैन के साथ मनाई गई ईद उल अजहा, ईदगाह में अदा हुई नमाज, देश में शांति और भाईचारे की मांगी गई दुआ
आबूरोड शहर में ईद उल अजहा का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और अमनो-चैन के साथ मनाया गया। शहर की आबकारी स्थित ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की।नमाज से पहले मौलाना गुलाम नबी ने ईद का ख़ुत्बा पढ़ाया और पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। मौलाना ने अपनी तकरीर में कहा कि ईद उल अजहा केवल कुर्बानी का पर्व नहीं बल्कि इंसान