शंभूगंज: शंभूगंज में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश
शंभूगंज में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि ग्रामीण कार्य विकास मंत्री श्रवण कुमार थे। रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम के 5 बजे तक चला एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए एक बार फिर 2025 से 2030 फिर से नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंत्री जयंत राज व कई विधायक थे।