शंभूगंज: धरमपुर गांव: पैतृक जमीन में हिस्सा न देने पर महिला का पति के बड़े भाई से विवाद, मामला पहुंचा थाना
धरमपुर गांव में पैतृक जमीन में हिस्सा नहीं देने पर महिला जानकी देवी पति स्व दिनेश मंडल को उसके ही पति के बड़े भाई सुरेश सिंह से विवाद हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि सुरेश सिंह ने जानकी देवी को घर में प्रवेश करने का रास्ता ही बंद कर दिया। घटना के बाद पीड़िता रविवार की सुबह 10:30 बजे शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।