शंभूगंज: पंचायत सचिव की मनमानी से मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा, परिजन परेशान
शंभूगंज प्रखंड के पंचायत सचिव की मनमानी से लोगों का समय पर मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण पीड़ित परिजनों को काफी परेशानियां हो रही है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे धरमपुर गांव की मसोमात महिला आशा देवी ने बताई उनके पति के मृत्यु होने के बाद वह कई दिनों से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।