शंभूगंज: बंधुडीह गांव: बकरे को जहर खिलाकर मारने का आरोप, पुलिस ने एक वृद्ध को हिरासत में लिया
बंधुडीह गांव में देवो यादव के बकरे को गांव के ही मुनीलाल यादव ने जहर खिलाकर मार दिया। घटना के बाद पीड़ित देवो यादव शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मुनीलाल यादव के विरूद्ध शिकायत किया। जहां पुलिस ने आरोपी मुनीलाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताई पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।