शंभूगंज: मिर्जापुर गांव: पति कर रहा था पत्नी से मारपीट, महिला ने थाने में की शिकायत
मिर्जापुर गांव में महिला रूबी देवी को उसका ही पति झप्पू दास घरेलू विवाद में नित्य दिन गाली गलौज कर मारपीट करता था। जिसके बाद रूबी देवी की मां प्रमिला देवी सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही दामाद झप्पू दास पर कार्रवाई करने की मांग की। जहां शंभूगंज पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।