गाज़ियाबाद: मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार 1 अभियुक्त को थाना भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 5 बजे मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे बिजेन्द्र नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर सैदपुर बैंक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 3 दिसंबर को हर्षित नाम के वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।