गाज़ियाबाद: दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में फरार अभियुक्त को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अपने दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे अशरफ आलम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चित्रावन कट जल प्लांट रोड थाना क्षेत्र क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।