गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुकीम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी क्षेत्र पुस्ता से सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 22 दिसंबर को वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी।