गाज़ियाबाद: डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर धार्मिक विद्वेष फैलाने का मामला साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ
गाजियाबाद के डासना स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर धार्मिक विद्वेष फैलाने का साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि धर्म संसद के लिए बनाई गई बेवसाइट पर दूसरे धर्म के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। यह मुकदमा दरोगा ध्रुव नारायण ने लिखाया है।