गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने सट्टा लगाने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹1500 व 2 सट्टा पर्ची बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सट्टा लगाने वाले पवन कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को नहर रोड ठेके के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1500 रूपये व 2 सट्टा पर्ची, पैड गत्ता व 1 पेन बरामद हुआ है।