गाज़ियाबाद: कविनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, 2 बाल अपचारी भी संरक्षण में लिए गए
थाना कविनगर पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर एनडीआरएफ रोड मैदान से मोबाइल फोन की चोरी करने वाले शिव कुमार महतो नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान 2 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है।