गोवर्धन: गोवर्धन की एसडीएम ने प्रसिद्ध पेड़े की मिठास में जहर घोलने वाले मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापा, कई दुकानदार भागे
प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर के आसपास मिठाई की दुकानों पर हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। एसडीएम ने खुद दुकानों के किचन और स्टॉक को खंगाला, जहाँ गंदगी और दूषित मिठाइयों का अंबार मिला। मौके पर ही कई क्विंटल खराब पेड़ों को नष्ट करा दिया गया। प्रशासन की सख्ती का आलम यह था कि टीम को देख कई दुकानदार तो शटर गिराकर मौके से रफूचक्कर हो गए।