सारठ: मधुपुर मार्ग पर अजय पुल के पास खैरबनी निवासी बाइक चालक युवक सड़क पर गिरकर घायल, पुलिस ने CHC पहुंचाया
Sarath, Deoghar | Oct 22, 2026 सारठ-मधुपुर मार्ग पर अजय पुल के पास गुरुवार रात 9 बजे बाइक के सामने सियार आने से सड़क पर गिरकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल युवक गौरव झा, खैरबनी निवासी को उठाकर सारठ CHC पहुंचाया, जहां डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा है। बताया कि युवक हेठडीह गांव अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। पुलिस ने बाइक को जप्त किया है