Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पूर्व सैनिक की सेकंड इनिंग शुरू, देव महतो-लाडली की शादी बना चर्चा का विषय! #Muzaffarpur #ExServiceman #DevMahato #Secon...

Musahri, Muzaffarpur | May 24, 2026

MORE NEWS

*श्रावणी मेला–2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का अद्भुत संगम*
=====================

*राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन*
=====================

*'शिवम् सुंदरम्' पत्रिका का विमोचन एवं श्रावणी मेला–2026 मोबाइल एप का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी सभी सुविधाओं की एकीकृत जानकारी*
=====================

मुजफ्फरपुर, 2 अगस्त। श्रावणी मेला–2026 का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ रविवार को डीएन हाई स्कूल परिसर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह के प्रारंभ में जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सभी माननीय अतिथियों एवं देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे श्रद्धालु भक्तों का हार्दिक स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित मेला अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रकाशित "शिवम् सुंदरम्" पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही "श्रावणी मेला–2026" मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया गया। यह एप श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ, जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएँ, महत्वपूर्ण संपर्क, मार्गदर्शन एवं अन्य उपयोगी सूचनाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद तथा पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सावन माह की पावन बेला पर प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में माननीय मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक जीवन का मार्ग है। उन्होंने लोगों से मन के विकारों को त्यागने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा भेदभाव, घृणा और वैमनस्य से ऊपर उठकर सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप, टेंट सिटी, एसडीआरएफ की तैनाती, अग्निशमन व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की विशेष प्रतिनियुक्ति, पर्याप्त पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की व्यापक प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि 24 जुलाई को लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के "सेवा, संकल्प और समर्पण" के 100 दिन पूरे हुए हैं। इस अवधि में मुजफ्फरपुर जिले ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जनहित की अनेक योजनाओं का शुभारंभ एवं प्रभावी क्रियान्वयन जिले में तेज़ी से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सिकंदरपुर लेक फ्रंट का उद्घाटन किया गया, जिससे शहर को विश्वस्तरीय सार्वजनिक सुविधा मिलने के साथ सौंदर्यीकरण को भी नई पहचान मिली है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में तीन नए डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 17 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पारू प्रखंड में लगभग 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर को एक और केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके प्रारंभ होने के बाद जिले में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या तीन हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित सहयोग शिविरों को व्यापक जनसमर्थन मिला है। अब तक प्राप्त लगभग 28 हजार आवेदनों में से 94 प्रतिशत से अधिक का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निपटारा किया जा रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण अभियान तेज़ी से चल रहा है और अब तक लगभग 23 हजार नए कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 42 हजार से अधिक एक्स-रे तथा करीब 11 हजार NAAT जांच की जा चुकी है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान तेजी से चल रहा है। लगभग 86 हजार राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक करीब 86 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है तथा शेष लक्ष्य अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले की 373 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 65 हजार लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 10 जुलाई 2026 को 4,17,002 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 64 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई।

गांवों एवं पंचायतों के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों में जिले की विभिन्न पंचायतों में 14 पंचायत सरकार भवनों को हस्तांतरित कर क्रियाशील किया गया है तथा 41 नए पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके अतिरिक्त 29 कन्या विवाह मंडपों का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में लगभग 40 सड़क, पुल-पुलिया एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिकों को सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने मुजफ्फरपुर शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लोगों को अंचल संबंधी कार्यों के लिए मुसहरी अंचल जाना पड़ता है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब शहर के लिए अलग से एक नए अंचल  मुजफ्फरपुर सदर अंचल की स्थापना की जाएगी, जिससे लोगों को अपने कार्यों के निष्पादन में काफी सुविधा मिलेगी।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने सावन माह की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त श्रद्धालुओं पर बनी रहने की कामना की तथा श्रावणी मेला के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक श्री रंजन कुमार, श्री राजू कुमार सिंह, श्री अजय कुमार, श्री अजीत कुमार, माननीय विधायक श्रीमती बेबी कुमारी, माननीय विधान पार्षद श्री दिनेश प्रसाद सिंह, माननीय महापौर श्रीमती निर्मला देवी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा ने सभी माननीय अतिथियों, श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ पर आधारित भक्ति गीतों, संगीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रावणी मेला–2026 के शुभारंभ को अविस्मरणीय बना दिया।

*श्रावणी मेला–2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का अद्भुत संगम* ===================== *राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन* ===================== *'शिवम् सुंदरम्' पत्रिका का विमोचन एवं श्रावणी मेला–2026 मोबाइल एप का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी सभी सुविधाओं की एकीकृत जानकारी* ===================== मुजफ्फरपुर, 2 अगस्त। श्रावणी मेला–2026 का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ रविवार को डीएन हाई स्कूल परिसर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के प्रारंभ में जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सभी माननीय अतिथियों एवं देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे श्रद्धालु भक्तों का हार्दिक स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित मेला अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रकाशित "शिवम् सुंदरम्" पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही "श्रावणी मेला–2026" मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया गया। यह एप श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ, जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएँ, महत्वपूर्ण संपर्क, मार्गदर्शन एवं अन्य उपयोगी सूचनाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा। समारोह को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद तथा पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सावन माह की पावन बेला पर प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में माननीय मंत्री-सह-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक जीवन का मार्ग है। उन्होंने लोगों से मन के विकारों को त्यागने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा भेदभाव, घृणा और वैमनस्य से ऊपर उठकर सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप, टेंट सिटी, एसडीआरएफ की तैनाती, अग्निशमन व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की विशेष प्रतिनियुक्ति, पर्याप्त पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की व्यापक प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि 24 जुलाई को लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के "सेवा, संकल्प और समर्पण" के 100 दिन पूरे हुए हैं। इस अवधि में मुजफ्फरपुर जिले ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जनहित की अनेक योजनाओं का शुभारंभ एवं प्रभावी क्रियान्वयन जिले में तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सिकंदरपुर लेक फ्रंट का उद्घाटन किया गया, जिससे शहर को विश्वस्तरीय सार्वजनिक सुविधा मिलने के साथ सौंदर्यीकरण को भी नई पहचान मिली है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में तीन नए डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 17 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पारू प्रखंड में लगभग 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर को एक और केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके प्रारंभ होने के बाद जिले में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या तीन हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित सहयोग शिविरों को व्यापक जनसमर्थन मिला है। अब तक प्राप्त लगभग 28 हजार आवेदनों में से 94 प्रतिशत से अधिक का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निपटारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण अभियान तेज़ी से चल रहा है और अब तक लगभग 23 हजार नए कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 42 हजार से अधिक एक्स-रे तथा करीब 11 हजार NAAT जांच की जा चुकी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान तेजी से चल रहा है। लगभग 86 हजार राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक करीब 86 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है तथा शेष लक्ष्य अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की 373 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 65 हजार लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 10 जुलाई 2026 को 4,17,002 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 64 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई। गांवों एवं पंचायतों के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों में जिले की विभिन्न पंचायतों में 14 पंचायत सरकार भवनों को हस्तांतरित कर क्रियाशील किया गया है तथा 41 नए पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके अतिरिक्त 29 कन्या विवाह मंडपों का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में लगभग 40 सड़क, पुल-पुलिया एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिकों को सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने मुजफ्फरपुर शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लोगों को अंचल संबंधी कार्यों के लिए मुसहरी अंचल जाना पड़ता है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब शहर के लिए अलग से एक नए अंचल मुजफ्फरपुर सदर अंचल की स्थापना की जाएगी, जिससे लोगों को अपने कार्यों के निष्पादन में काफी सुविधा मिलेगी। समारोह के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने सावन माह की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त श्रद्धालुओं पर बनी रहने की कामना की तथा श्रावणी मेला के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक श्री रंजन कुमार, श्री राजू कुमार सिंह, श्री अजय कुमार, श्री अजीत कुमार, माननीय विधायक श्रीमती बेबी कुमारी, माननीय विधान पार्षद श्री दिनेश प्रसाद सिंह, माननीय महापौर श्रीमती निर्मला देवी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा ने सभी माननीय अतिथियों, श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ पर आधारित भक्ति गीतों, संगीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रावणी मेला–2026 के शुभारंभ को अविस्मरणीय बना दिया।

Muzaffarpur, Bihar | Aug 3, 2026

पोखरैरा में महिलाओं व किशोरियों के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी गई जरूरी दवाएं

मुजफ्फरपुर, 31 जुलाई। 

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस -सह- नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, मुजफ्फरपुर के बैनर तले जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन  एवं एनजीओ सी3 के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सरैया प्रखंड के पोखरैरा गांव के दक्षिणी टोला में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं और किशोरियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ एनीमिया की जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर महिलाओं एवं किशोरियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विशेष रूप से एनीमिया, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार अपनाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन कार्यालय की टीम एवं राजेश कुमार (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) सरैया,सी3  मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता, आत्मनिर्भरता, महिला अधिकार एवं लैंगिक समानता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी।

जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मुजफ्फरपुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरी जानकारी की पहुंच बढ़ाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के शिविरों से न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान संभव होती है, बल्कि महिलाओं और किशोरियों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण समुदाय के लिए उपयोगी पहल बताया।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
JEEVIKA Bihar

पोखरैरा में महिलाओं व किशोरियों के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी गई जरूरी दवाएं मुजफ्फरपुर, 31 जुलाई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस -सह- नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, मुजफ्फरपुर के बैनर तले जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन एवं एनजीओ सी3 के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सरैया प्रखंड के पोखरैरा गांव के दक्षिणी टोला में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं और किशोरियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ एनीमिया की जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर महिलाओं एवं किशोरियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विशेष रूप से एनीमिया, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार अपनाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन कार्यालय की टीम एवं राजेश कुमार (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) सरैया,सी3 मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता, आत्मनिर्भरता, महिला अधिकार एवं लैंगिक समानता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी। जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मुजफ्फरपुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरी जानकारी की पहुंच बढ़ाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के शिविरों से न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान संभव होती है, बल्कि महिलाओं और किशोरियों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण समुदाय के लिए उपयोगी पहल बताया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Aug 3, 2026

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
================================

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगाः जिलाधिकारी
-------------------------------------

सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी करने का निर्देश
================================

उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेंः जिलाधिकारी ने दिया निदेश
================================

मुजफ्फरपुर, 01 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकन्दरपुर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीम को निरंतर सक्रिय रखते हुए समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रोटोकॉल आधारित आयोजन है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने मौसम की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था, नियमित पूर्वाभ्यास तथा सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सभी महादलित-बाहुल्य टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां समुदाय के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला स्तर से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में छह-सदस्यीय समिति तथा विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, खेल, यात्री सुरक्षा, परेड इत्यादि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के चयन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में त्रि-सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति गठित करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

बैठक में भवन प्रमंडल को रंग-रोगन एवं आधारभूत व्यवस्थाएं, नगर निगम को व्यापक सफाई एवं जलनिकासी, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं हाईमास्ट लाइटों की कार्यशीलता, सिविल सर्जन को चिकित्सकीय दल एवं एम्बुलेंस, अग्निशमन विभाग को आपातकालीन अग्निशमन व्यवस्था तथा यातायात पुलिस को सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

संयुक्त परेड का पूर्वाभ्यास 6 से 9 अगस्त तक तथा अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकन्दरपुर में आयोजित किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि "उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए पूरी सजगता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।"

उन्होंने जिलेवासियों से भी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परीक्ष्यमान आईएएस, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी एवं पश्चिमी), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की ================================ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगाः जिलाधिकारी ------------------------------------- सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी करने का निर्देश ================================ उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेंः जिलाधिकारी ने दिया निदेश ================================ मुजफ्फरपुर, 01 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकन्दरपुर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीम को निरंतर सक्रिय रखते हुए समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रोटोकॉल आधारित आयोजन है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने मौसम की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था, नियमित पूर्वाभ्यास तथा सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सभी महादलित-बाहुल्य टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां समुदाय के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला स्तर से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में छह-सदस्यीय समिति तथा विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, खेल, यात्री सुरक्षा, परेड इत्यादि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के चयन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में त्रि-सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति गठित करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। बैठक में भवन प्रमंडल को रंग-रोगन एवं आधारभूत व्यवस्थाएं, नगर निगम को व्यापक सफाई एवं जलनिकासी, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं हाईमास्ट लाइटों की कार्यशीलता, सिविल सर्जन को चिकित्सकीय दल एवं एम्बुलेंस, अग्निशमन विभाग को आपातकालीन अग्निशमन व्यवस्था तथा यातायात पुलिस को सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संयुक्त परेड का पूर्वाभ्यास 6 से 9 अगस्त तक तथा अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकन्दरपुर में आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि "उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए पूरी सजगता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।" उन्होंने जिलेवासियों से भी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की। बैठक में नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परीक्ष्यमान आईएएस, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी एवं पश्चिमी), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Muzaffarpur, Bihar | Aug 3, 2026