Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मुख्यमंत्री पर चलायेंगे मुक़दमा, सेक्टर 80 में सालों पहले जमा कराया था रुपया अभी तक नहीं मिला क़ब्ज़ा #HSVP #huda #family #plotbuyers #HomeBuyers #propertynews #JusticeForBuyers #possessiondelay #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 30, 2026

MORE NEWS

109 किलो गांजा नष्ट, 300 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार...
87 मामलों में जब्त 109.808 किलोग्राम गांजा नष्ट, इस साल 300 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 109.808 किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से 2026 के बीच दर्ज 87 मामलों में जब्त किए गए गांजे को तिगांव रोड स्थित गांव जसाना की गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में कानूनी प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर नष्ट किया गया।

इस दौरान ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में मादक पदार्थ की फोटोग्राफी करवाई गई और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए गवाहों के सामने गांजे को नष्ट किया गया।

फरीदाबाद जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता चेयरमैन हैं, जबकि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय और सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय इसके सदस्य हैं। उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है तथा उसे अपराध की ओर धकेलता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग और उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 300 से अधिक नशा तस्करों और अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो हेल्पलाइन नंबर 9050891508, पुलिस कंट्रोल रूम 9999150000 या नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

109 किलो गांजा नष्ट, 300 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार... 87 मामलों में जब्त 109.808 किलोग्राम गांजा नष्ट, इस साल 300 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 109.808 किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से 2026 के बीच दर्ज 87 मामलों में जब्त किए गए गांजे को तिगांव रोड स्थित गांव जसाना की गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में कानूनी प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर नष्ट किया गया। इस दौरान ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में मादक पदार्थ की फोटोग्राफी करवाई गई और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए गवाहों के सामने गांजे को नष्ट किया गया। फरीदाबाद जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता चेयरमैन हैं, जबकि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय और सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय इसके सदस्य हैं। उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है तथा उसे अपराध की ओर धकेलता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग और उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 300 से अधिक नशा तस्करों और अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो हेल्पलाइन नंबर 9050891508, पुलिस कंट्रोल रूम 9999150000 या नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Panipat, Panipat | Jun 30, 2026