इटाढ़ी: जिले में प्रतिदिन 6419 सिलेंडर की औसत मांग, 5522 रिफिल सिलेंडर की हो रही आपूर्ति
Itarhi, Buxar | May 28, 2026 जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 13 मार्च से 27 मई तक कुल 3 लाख 30 हजार 592 गैस सिलेंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है। वहीं 27 मई तक गैस एजेंसियों के पास 3258 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।