घाटमपुर: बिधनू में युवक की हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली, आशनाई और नशेबाजी के बिंदु पर शुरू हुई जांच
बिधनू में युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने आशनाई और नशेबाजी के कारण हुई हत्या के बिंदुओं पर जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगा है। घाटमपुर एसीपी ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे बताया, कि सर्विलांस समेत पुलिस की टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।