खंडवा नगर: खंडवा कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ बैठक, रेलवे उप अधीक्षक महेंद्र सिंह कुल्हारा ने कहा- संवैधानिक तरीके से रखें बात
खंडवा कलेक्ट्रेट में 15 नवम्बर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे उप अधीक्षक इटारसी महेंद्र सिंह कुल्हारा, टीआई जीआरपी प्रकाश चन्द्र सेन और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से चर्चा की। कुल्हारा ने कहा रेल रोकना अपराध है, किसान अपनी बात कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से रखें। यह जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे की है