मैनाटांड़: अपहृता के साथ अपहृत नाबालिग बरामद
अपहृता के साथ अपहृत नाबालिग हुई बरामद। इनरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत जनवरी महीने में अपहृत पंद्रह वर्षीय लड़की को अपहर्ता पप्पु कुमार के साथ बरामद कर लिया है। इनरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़की को 164 के बयान और मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।