घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के सामने यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी गई
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे यातायात जागरूकता अभियान चलाया। जिस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।