घोड़ाडोंगरी: सड़कवाड़ा गांव में बाइक से गिरकर 3 लोग घायल, वाहन के सामने मवेशी आने से हुआ हादसा
सड़कवाडा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक के सामने मवेशी आ जाने से बाइक से गिरकर बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सड़कवाडा गांव में बाइक के सामने मवेशी आ जाने से बाइक से गिरकर बाइक सवार महेन्द्रवाड़ी गांव निवासी रविन्द्र, विशाल और सुनिल घायल हो गए।