घोड़ाडोंगरी: सारनी नगरपालिका परिषद के वार्ड 33 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की रेखा भलावी 160 वोटों से विजयी हुईं
सारनी नगरपालिका परिषद के वार्ड क्र 33 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव की गुरुवार सुबह 10 बजे मतगणना संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस की रेखा भलावी 160 वोटो से जीती। एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ अभिजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भलावी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया।भाजपा पार्षद संगीता सूर्यवंशी का शिक्षा विभाग में चयन होने पर पार्षद पद से इस्तीफा दिया था।