घोड़ाडोंगरी: सिवानपाठ गांव में शमशान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सिवानपाठ गांव में शमशान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब 5 बजे घोड़ाडोंगरी तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार चोपना पीएस दीवान को ज्ञापन सौपा। ग्रामीण टीकाराम चौहान ने बताया कि सिवानपाठ गांव में शमशान की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .