घोड़ाडोंगरी: भोगईखापा गांव में बुजुर्ग महिला ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
भोगईखापा गांव बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक बुजुर्ग महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भोगईखापा गांव फुल्लो बाई मर्सकोले ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।