घोड़ाडोंगरी: खापा गांव में बहू ने सास पर हमला किया, सारनी पुलिस ने घायल सास का कराया इलाज
खापा गांव में बहू ने सास से मारपीट की। सारनी पुलिस ने घायल सास का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खापा गांव में भुजली बाई दर्शिमा 65 साल के साथ घरेलू विवाद में उसकी बहू ने बीती रात मारपीट की। जिससे सास घायल हो गई। घायल सास ने सारनी थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की।